Kaal chakra: अमृतवचन

कुंडली में किस ग्रह के खराब प्रभाव से जीवन में क्या असर पड़ता है |
छोटी – छोटी उपायों से ख़राब ग्रहों को कैसे ठीक करे |

Post Top Ad

Showing posts with label अमृतवचन. Show all posts
Showing posts with label अमृतवचन. Show all posts

blood ki kami ko dur karne ke upaye

03:28 0

*खून की कमी दूर करने के उपाय व घरेलु नुस्खे :-*


✏— हरी सब्जी खूब खाएँ जैसे पालक, हरी मेथी, चौलाई, बथुआ आदि। इसके अतिरिक्त हरे धनिये की चटनी रोज खाये।
✏— अंगूर के मौसम में ताजे अंगूर नियमित खाने से खून की कमी दूर होकर चेहरे पर लाली आ जाती है। अंगूर में मौजूद आयरन तथा कई विटामिन खून की कमी दूर करने में सक्षम होते है।
✏— फालसा, अनार और केला आदि फलों में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। इन फलों का नियमित सेवन करने से रक्त की कमी दूर होती है।
✏— संतरा , पपीता , आम , आंवला, अंजीर, आदि फल रक्तवर्धक होते है। मौसम आने पर इनका सेवन जरूर करें।
✏— विटामिन C आयरन के अवशोषण के लिए आवश्यक होता है। अतः विटामिन C  किसी भी रूप में अवश्य लें।



Read More

damaa

23:48 0
 दमा:
✏1. लगभग एक ग्राम अदरक के रस को एक ग्राम पानी से सुबह-शाम लेने से दमा और श्वास रोग ठीक हो जाते हैं।
✏2. अदरक के रस में शहद मिलाकर खाने से सभी प्रकार के श्वास, खांसी, जुकाम तथा अरुचि आदि ठीक हो जाते हैं।
✏3. अदरक के रस में कस्तूरी मिलाकर देने से श्वास-रोग ठीक हो जाता है।
✏4. लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग जस्ता-भस्म में 6 मिलीलीटर अदरक का रस और 6 ग्राम शहद मिलाकर रोगी को देने से दमा और खांसी दूर हो जाती है।
✏5. अदरक का रस शहद के साथ खाने से बुढ़ापे में होने वाला दमा ठीक हो जाता है।
Read More

saphed walo se kaise paye chhutakara

22:48 0
पिसी हुई सूखी मेहंदी एक कप, कॉफी पावडर पिसा हुआ 1 चम्मच, दही 1 चम्मच, नीबू का रस 1 चम्मच, पिसा कत्था 1 चम्मच, ब्राह्मी बूटी का चूर्ण 1 चम्मच, आंवला चूर्ण 1 चम्मच और सूखे पोदीने का चूर्ण 1 चम्मच।
इतनी मात्रा एक बार प्रयोग करने की है। इसे एक सप्ताह में एक बार या दो सप्ताह में एक बार अवकाश के दिन प्रयोग करना चाहिए।
सभी सामग्री पर्याप्त मात्रा में पानी लेकर भिगो दें और दो घंटे तक रखा रहने दें।
पानी इतना लें कि लेप गाढ़ा रहे, ताकि बालों में लगा रह सके।
यदि बालों में रंग न लाना हो तो इस नुस्खे से कॉफी और कत्था हटा दें।
पानी में दोघंटे तक गलाने के बाद इस लेप को सिर के बालों में खूब अच्छी तरह, जड़ों तक लगाएं और घंटे भर तक सूखने दें।
इसके बाद बालों को पानी से धो डालें।
बालों को धोने के लिए किसी भी प्रकार के साबुन का प्रयोग न करके,
खेत या बाग की साफ मिट्टी,
जो कि गहराई से ली गई हो,
पानी में गलाकर,
कपड़े से पानी छानकर,
इस पानी से बालों को धोना चाहिए।
मिट्टी के पानी से बाल धोने पर एक-एक बाल खिल जाता है जैसे शैम्पू से धोए हों।

Read More

jiwanoupyog

17:13 0

*जीवनोपयोग*

 

*1. सुबह उठ कर कैसा पानी पीना चाहिए*
उत्तर - हल्का गर्म
*2. पानी पीने का क्या तरीका होता है*
उत्तर - सिप सिप करके व नीचे बैठ कर
*3. खाना कितनी बार चबाना चाहिए*
उत्तर. - 32 बार
*4. पेट भर कर खाना कब खाना चाहिए*
उत्तर. - सुबह
*5. सुबह का नाश्ता कब तक खा लेना चाहिए*
उत्तर. - सूरज निकलने के ढाई घण्टे तक
*6. सुबह खाने के साथ क्या पीना चाहिए*
उत्तर. - जूस
*7. दोपहर को खाने के साथ क्या पीना चाहिए*
उत्तर. - लस्सी / छाछ
*8. रात को खाने के साथ क्या पीना चाहिए*
उत्तर. - दूध
*9. खट्टे फल किस समय नही खाने चाहिए*
उत्तर. - रात को
*10. आईसक्रीम कब खानी चाहिए*
उत्तर. - कभी नही
*11. फ्रिज़ से निकाली हुई चीज कितनी देर बाद*
*खानी चाहिए*
उत्तर. - 1 घण्टे बाद
*12. क्या कोल्ड ड्रिंक पीना चाहिए*
उत्तर. - नहीं
*13. बना हुआ खाना कितनी देर बाद तक खा*
*लेना चाहिए*
उत्तर. - 40 मिनट
*14. रात को कितना खाना खाना चाहिए*
उत्तर. - न के बराबर
*15. रात का खाना किस समय कर लेना चाहिए*
उत्तर. - सूरज छिपने से पहले
*16. पानी खाना खाने से कितने समय पहले*
*पी सकते हैं*
उत्तर. - 48 मिनट
*17. क्या रात को लस्सी पी सकते हैं*
उत्तर. - नही
*18. सुबह खाने के बाद क्या करना चाहिए*
उत्तर. - काम
*19. दोपहर को खाना खाने के बाद क्या करना*
*चाहिए*
उत्तर. - आराम
*20. रात को खाना खाने के बाद क्या करना*
*चाहिए*
उत्तर. - 500 कदम चलना चाहिए
*21. खाना खाने के बाद हमेशा क्या करना*
चाहिए
उत्तर. - वज्रासन
*22. खाना खाने के बाद वज्रासन कितनी देर*
*करना चाहिए.*
उत्तर. - 5 -10 मिनट
*23. सुबह उठ कर आखों मे क्या डालना चाहिए*
उत्तर. - मुंह की लार
*24. रात को किस समय तक सो जाना चाहिए*
उत्तर. - 9 - 10 बजे तक
*25. तीन जहर के नाम बताओ*
उत्तर.- चीनी , मैदा , सफेद नमक
*26. दोपहर को सब्जी मे क्या डाल कर खाना*
*चाहिए*
उत्तर. - अजवायन
*27. क्या रात को सलाद खानी चाहिए*
उत्तर. - नहीं
*28. खाना हमेशा कैसे खाना चाहिए*
उत्तर. - नीचे बैठकर व खूब चबाकर
*29. चाय कब पीनी चाहिए*
उत्तर. - कभी नहीं
*30. दूध मे क्या डाल कर पीना चाहिए*
उत्तर. - हल्दी
*31. दूध में हल्दी डालकर क्यों पीनी चाहिए*
उत्तर. - कैंसर ना हो इसलिए
*32. कौन सी चिकित्सा पद्धति ठीक है*
उत्तर. - आयुर्वेद
*33. सोने के बर्तन का पानी कब पीना चाहिए*
उत्तर. - अक्टूबर से मार्च (सर्दियों मे)
*34. ताम्बे के बर्तन का पानी कब पीना चाहिए*
उत्तर. - जून से सितम्बर(वर्षा ऋतु)
*35. मिट्टी के घड़े का पानी कब पीना चाहिए*
उत्तर. - मार्च से जून (गर्मियों में)
*36. सुबह का पानी कितना पीना चाहिए*
उत्तर. - कम से कम 2 - 3 गिलास
*37. सुबह कब उठना चाहिए*
उत्तर. - सूरज निकलने से डेढ़ घण्टा पहले

Read More

Amarit wachan or aaj ka panchang

13:05 0
Edit your toolbar now! Source StylesFormat

|।ॐ।|
 *आज‬ का पंचांग*

तिथि.....षष्टी
वार........रविवार

कलि युगाब्द.....५११९
विक्रम संवत्.....२०७४
ऋतु...............बसंत

मास...........चैत्र
पक्ष............शुक्ल
नक्षत्र..........मृगशीर्ष
योग............सौभाग्य
राहु काल.....१७:१३--१८:४५

२ अप्रैल  सं २०१७ ईस्वी

*षष्ठी नवरात्र - माँ कात्यायनी देवी* 

 *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो*

 *अमृतवचन* -

धर्म के द्वारा ही लोक विजय होती है।
  : चाणक्य

 

 *आरोग्यम्* -
*एलोवेरा एक संजीवनी बूटी ! इस संजीवनी बूटी के फायदे-*  

एलोवेरा एक ऐसी प्राकृत देन है जिसका प्रयोग बहुत सी बीमारियो से छुटकारा पाने के लिए किआ जाता है।

एलोवेरा का  प्रयोग हर प्रकार से किआ जाता हे जैसे की चेहरे का रूहान बढाने के लिए जोड़ो में दर्द को दूर करने के लिए और भी बहुत सारे उपयोग है जिनका हम फायदा उठा सकते है जोकि इस प्रकार है।

✅ *संजीवनी बूटी के फायदे :*
✏1. एलोवेरा हमारे शरीर में किसी भी पारकर की खून की कमी को पूरा करता है।
✏2. एलोवेरा जूस खून को शुद्ध करता है और हिमोग्लोबिन की मात्रा को भी ठीक बनाए रखता है।
✏3. एलोवेरा शरीर के हर प्रकार के दर्द को दूर करता है।
✏4. एलोवेरा त्वचा और बालो की सून्र्ता के लिए संजीवनी बूटी है। एलोवेरा का जूस पीने से त्वचा में नमी बनी रहती है और त्वचा कांतिमय बनती है।
✏5. यह दिल से जुडी हर प्रकार की बीमारी का उपचार करने में सहायता करता है।
✏6. किल, मुँहासे, फोड़ा, फुंसी हर प्रकार की बीमारी से निजात दिलवाता है एलोवेरा।
✏7. यूरिन की समस्या और शरीर में विशेले प्रदार्थ को यूरिन की सहायता शरीर से बहर निकलने में सहायता करता है। एलोवेरा जूस दांतों को साफ़ रखता है और रोगाणुमुक्त बनता है।

एलोवेरा का सेवन किसी भी उमर का व्यक्ति कर सकता है इसके कोई साइड इफ़ेक्ट नही है।

 


*सहभाग किया, श्रेय नहीं लिया डॉ. हेडगेवार ने*

भारत को केवल राजनीतिक इकाई मानने वाला एक वर्ग हर प्रकार के श्रेय को अपने ही पल्ले में डालने पर उतारू दिखता है। स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए दूसरों ने कुछ नहीं किया, सारा का सारा श्रेय हमारा ही है ऐसा ('प्रोेपगंडा') एक तरफा प्रचार करने पर वह आमादा दिखता है।

*यह उचित नहीं है। सशस्त्र क्रांति से लेकर अहिंसक सत्याग्रह, सेना में विद्रोह, आजाद की हिन्द फौज इन सभी के प्रयासों का एकत्र परिणाम स्वतंत्रता प्राप्ति में हुआ है।*

इसमें द्वितीय महायुद्ध में जीतने के बाद भी इंग्लैंड की खराब हालत और अपने सभी उपनिवेशों पर शासन करने की असमर्थता और अनिच्छा के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। स्वतंत्रता के लिए भारत के समान दीर्घ संघर्ष नहीं हुआ, ऐसे उपनिवेशों को भी अंग्रेजों ने क्रमश: स्वतंत्र किया है।
 
*1942 का सत्याग्रह, महात्मा गांधी द्वारा किया हुआ आखिरी सत्याग्रह था और उसके पश्चात् 1947 में देश स्वतंत्र हुआ, यह बात सत्य है।*

परन्तु इसलिए स्वतंत्रता केवल 1942 के आन्दोलन के कारण ही मिली और जो लोग उस आन्दोलन में कारावास में रहे उनके ही प्रयास से भारत स्वतंत्र हुआ यह कहना हास्यास्पद, अनुचित और असत्य है।

*एक रूपक कथा है। एक किसान को बहुत भूख लगी। पत्नी खाना परोस रही थी और वह खाए जा रहा था। पर तृप्ति नहीं हो रही थी, दस रोटी खाने के बाद जब उसने ग्यारहवीं रोटी खाई तो उसे तृप्ति की अनुभूति हुई।*

उससे नाराज होकर वह पत्नी को डांटने लगा कि यह ग्यारहवीं रोटी जिससे तृप्ति हुई, उसने पहले क्यों नहीं दी। इतनी सारी रोटियां खाने की मेहनत बच जाती और तृप्ति जल्दी अनुभूत होती। यह कहना हास्यास्पद ही है।

*इसी तरह यह कहना कि केवल 1942 के आन्दोलन के कारण ही भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई, हास्यास्पद बात है। इसके बारे में अन्य इतिहासकार क्या कहते हैं जरा देखिए-   भारत को आजाद करते समय ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने कहा था, ''महात्मा गांधी के अहिंसा आंदोलन का ब्रिटिश सरकार पर असर शून्य रहा है।''*

कोलकाता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और पश्चिम बंगाल के कार्यकारी गवर्नर रहे पी़ एम़ चक्रवर्ती के शब्दों में, ''जिन दिनों मैं कार्यकारी गवर्नर था, उन दिनों भारत दौरे पर आए लॉर्ड एटली, जिन्होंने अंग्रेजों को भारत से बाहर कर कोई औपचारिक आजादी नहीं दी थी, दो दिन के लिए गवर्नर निवास पर रुके थे।

*भारत से अंग्रेजी हुकूमत के चले जाने के असली कारणों पर मेरी उनके साथ लंबी बातचीत हुई थी। मैंने उनसे सीधा प्रश्न किया था कि चूंकि गांधी जी का 'भारत छोड़ो आंदोलन' तब तक हल्का पड़ चुका था और 1947 के दौरान अंग्रेजों को यहां से आनन-फानन में चले जाने की कोई मजबूरी भी नहीं थी, तब वह क्यों गए ?*

इसके जवाब में एटली ने कई कारण गिनाए, जिनमें से सबसे प्रमुख था भारतीय सेना और नौसेना की ब्रिटिश राज के प्रति वफादारी का लगातार कम होते जाना। इसका मुख्य कारण नेताजी सुभाषचंद्र बोस की सैन्य गतिविधियां थीं।

*हमारी बातचीत के अंत में मैंने एटली से पूछा कि अंग्रेजी सरकार के भारत छोड़ जाने में गांधी जी का कितना असर था। सवाल सुनकर एटली के होंठ व्यंग्यमिश्रित मुस्कान के साथ मुड़े और वह धीमे से बोले - न्यूनतम (मिनिमल)।'' (रंजन बोरा, 'सुभाषचंद्र बोस, द इंडियन नेशनल आर्मी, द वार ऑफ इंडियाज लिबरेशन'।*

जर्नल ऑफ हिस्टोरिकल रिव्यू, खंड 20,(2001), सं़ 1, संदर्भ 46)अपनी पुस्तक 'द इंडियाज स्ट्रगल' में नेताजी ने लिखा है,

       


Read More